Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : सुपरवाइजर गायत्री ठाकुर को सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी...

CG NEWS : सुपरवाइजर गायत्री ठाकुर को सेवानिवृति पर दी गई भावभीनी विदाई

0
145
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव :- विकासखंड के बड़ेडोंगर परियोजना अंतर्गत देवगांव सेक्टर की सुपरवाइजर श्रीमती गायत्री ठाकुर विगत 31 अक्टूबर 2025 को सेवानिवृत हो गई उनके सेवानिवृत होने पर पहले उनके विभाग के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई, इसके पश्चात देवगांव सेक्टर के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा देवगांव में वृहद स्तर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, सर्वप्रथम गायत्री ठाकुर सुपरवाइजर पर पुष्प वर्षा कर मंच तक ले जाया गया।

CG NEWS : इसके पश्चात उन्हें शाल, श्रीफल ,साड़ी आदि भेंट कर सम्मानित किया गया इस दौरान गायत्री ठाकुर का पूरा परिवार उपस्थित रहा अपने उद्बोधन में श्रीमती गायत्री ठाकुर ने कहा कि मैं पिछले 26 सालों से देवगांव सेक्टर में कार्य करते रही हूं, इस दौरान कार्यकर्ताओं से मेरी आत्मीयता संबंध बनी रही, लगातार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मुझे हर मामले में सहयोग करते रही हैं।

CG NEWS : जिसके कारण हम लोग कभी भी विभागीय जानकारी देने में पीछे नहीं रहे आज मुझे बहुत दुख हो रहा है कि इनका साथ मुझे छोड़ना पड़ रहा है, क्योंकि मैं सेवानिवृत हो गई हूं तो भी इस सेक्टर से मेरा लगाव जुड़ा रहेगा, कार्यकर्ताओं ने भी एक स्वर में कहा कि जब तक सुपरवाइजर मैडम गायत्री ठाकुर थी तब तक हम लोगों से प्रेम व्यवहार बना हुआ था सारे काम को मिलजुल कर करने में वह हमारा पूरा सहयोग करती थी उनके सेवानिवृत्त होने का हमें बहुत दुख एवं अफसोस है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here