CG NEWS : माकड़ी – बढ़‌ती सड़‌क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उ‌द्देश्य से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

0
476
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी : प्रदेश में सतत् रूप से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनजागरूकता कार्य किया जा रहा है। इसी संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” विषय पर विद्यालयों से लेकर राज्य स्तर तक 15 अगस्त 2025 से 13 सितम्बर 2025 तक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

CG NEWS : तत्संबंध में “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” की महत्ता को प्रतिपादित करने विषय पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 25.08 2025 को विकासखण्ड स्तर पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल माकड़ी में किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर केन्द्रित पक्ष और विपक्ष संबंधित तर्क-वितर्क देकर वाद-विवाद के संवाद प्रस्तुत किया गया।

 

CG NEWS : प्रतियोगिता के अंत में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी माकड़ी द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों को यातायात नियमों का पालन करने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, दोपहिया वाइन चलाते समय हेलमेट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने, अनावश्यक स्टंट न करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया । उक्त आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में जुगबती पोयाम (अध्यक्ष जनपद पंचायत माकड़ी), सुखराम देवांगन (विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी), ताहिर अहमद खान (विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक), सखाराम वट्टी (सहा० विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी), इन्दुमती सिन्डा (प्राचार्य) स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी/डिन्दी मीडियम स्कूल, आदिल खान (व्याख्याता), योगेन्द्र कुमार दिल्लीवार (संकुल समन्वयक), राजेन्द्र कुमार वर्मा (प्राचार्य स्वामी आत्मानंद स्कूल लुभा), गजेन्द्रसिंड दमक (व्याख्याता), देवव्रत मरकाम (व्याख्याता), रमेश पिस्दा (प्राचार्य शा० उ०मा०वि० कांटागांव), नरेन्द्र राठौर (प्राचार्य डाई स्कूल बिंजोली) अन्य शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here