Tuesday, September 8, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : तीन बच्चों को बैठाकर लापरवाही से चला रहा था...

Raipur Crime : तीन बच्चों को बैठाकर लापरवाही से चला रहा था बाइक, पुलिस ने चालक पर दर्ज किया केस

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर मानव जीवन को खतरे में डालने वाले चालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Raipur Crime : जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को भनपुरी चौक के पास TVS XL100 वाहन क्रमांक CG04FA-1660 का चालक अपने वाहन में तीन छोटे बच्चों को बैठाकर तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पाया गया। इस दौरान चालक ने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए बच्चों की जान को भी खतरे में डाल दिया।

Raipur Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान चालक की पहचान भोजराज ताण्डी, पिता राजेश ताण्डी, निवासी कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर के रूप में हुई।

Raipur Crime : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 157/26 के तहत धारा 281 बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here