Burhanpur Police Action : बुरहानपुर पुलिस का हथियारों पर ‘कानूनी रोलर’: 69 अवैध कट्टे और कारतूस किए गए जमींदोज

VIKASH KHALKHO

Burhanpur Police Action : बुरहानपुर। अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के लिए चर्चित रहे बुरहानपुर जिले में पुलिस ने अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न थानों में जप्त किए गए दर्जनों अवैध फायर आर्म्स और जिंदा कारतूसों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के काले कारोबार पर एक सशक्त प्रहार माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेशों के परिपालन में और एक निर्धारित विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। पुलिस ने जिले के 29 अलग-अलग आपराधिक मामलों से जुड़े 69 अवैध फायर आर्म्स (कट्टे व पिस्तौल) और 15 जिंदा कारतूसों पर रोलर चलाकर उन्हें कबाड़ में तब्दील कर दिया।

इन थाना क्षेत्रों के हथियार हुए नष्ट: नष्ट किए गए हथियार शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका, नेपानगर, खकनार, शाहपुर और निम्बोला थाना क्षेत्रों से जुड़े प्रकरणों में जप्त किए गए थे। इन हथियारों का इस्तेमाल लूट, हत्या के प्रयास और अवैध तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में किया गया था।

अपराधियों में खौफ, जनता में भरोसा: एसपी देवेंद्र पाटीदार ने इस अवसर पर कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। हथियारों को नष्ट करने की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि अपराध के औजारों के लिए कानून में कोई जगह नहीं है। इस कार्रवाई से जहाँ एक ओर अपराधियों में हड़कंप मचा है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध हथियारों के निर्माण और सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाते रहेंगे।

देवेन्द्र पाटीदार, एसपी बुरहानपुर: “माननीय न्यायालय के आदेश पर 29 प्रकरणों के 69 फायर आर्म्स नष्ट किए गए हैं। जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और इस्तेमाल को पूरी तरह समाप्त करना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *