Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh CG News : सड़क हादसे में पिता की मौत, घायल मासूम की...

CG News : सड़क हादसे में पिता की मौत, घायल मासूम की CRPF जवानों ने बचाई जान

CG News
CG News

CG News : जगदलपुर। दरभा ब्लॉक के नेतानार गांव के पास आज हुए सड़क हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद उसकी मासूम बेटी घायल हो गई। मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ जवानों ने तत्काल प्राथमिक उपचार देकर बच्ची की जान बचाई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

CG News : मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण बुधराम नाग अपनी बेटी के साथ बाइक से कांदानार स्थित ससुराल जा रहा था। नेतानार सीआरपीएफ कैंप से कुछ दूरी पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बुधराम को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची घायल हो गई।

CG News : सूचना मिलते ही सीआरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया, जिससे उसकी हालत स्थिर हो गई। बाद में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर दरभा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here