Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गोविंदगढ़ से 6 लाख का 60 किलो...

पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गोविंदगढ़ से 6 लाख का 60 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, दो मुख्य आरोपी फरार

रीवा। रीवा पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 60 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के दो मुख्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।

Read News : सिंगरौली में खुले में कचरा फेंक रहा नगर परिषद, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर मंडरा रहा खतरा

सूचना मिली थी कि रीवा और सतना जिले में गांजे की बड़ी खेप सप्लाई की जा रही है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो कारों को जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र मिश्रा और आदित्य दुबे के रूप में हुई है, जो शहडोल जिले के निवासी हैं।

Read News : Big Crime News : घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, गोली मारी, चाकू से गोदा, आँख में डाला मिर्च पाउडर….

वहीं, इस तस्करी गिरोह के दो मुख्य आरोपी रोहित शर्मा और दिलीप सिंह मौके से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Read News : PM Modi Japan Visit : जापान देगा भारत में 10 ट्रिलियन येन का निवेश, सेमीकंडक्टर साझेदारी पर फोकस

जांच अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय मादक पदार्थों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और रैकेट के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Share The News
Previous articleBilaspur News : गौमांस काटती युवती का वीडियो वायरल, मचा बवाल….
Next articleGwalior Railway Station से 3 साल की बच्ची का अपहरण, 2 दिन बाद भी सुराग नहीं…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here