Current In Railway Pole : रेलवे पोल में करंट लगने से 12 वर्षीय बालक झुलसा, ग्वालियर रेफर

VIKASH KHALKHO
#Nishanebaaz_News (2)

Current In Railway Pole : भूपेन्द्र भदौरिया/मुरैना। थाना कैलारस क्षेत्र के ग्राम पंचायत आतरी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने सबको दहला दिया। रेलवे पोल में करंट लगने से 12 वर्षीय बालक बुरी तरह झुलस गया। घटना उस समय हुई जब गांव के कुछ बच्चे रेस्ट हाउस के सामने स्थित ग्वालियर-सबलगढ़ रेल लाइन के पास खेल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेलते समय बच्चों की पतंग रेलवे लाइन के पास लगे पोल में फंस गई। उसी दौरान वहां मौजूद विक्की पुत्र रामदीन शाक्य (12), निवासी आतरी, पतंग निकालने के प्रयास में पोल पर चढ़ गया। जैसे ही विक्की ने पोल को छुआ, तेज़ करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस कर नीचे रेलवे ट्रैक की गिट्टियों पर गिर पड़ा। घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत विक्की को उठाकर स्वास्थ्य केंद्र कैलारस पहुँचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मुरैना जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मुरैना में भी चिकित्सकों ने हालात गंभीर देखते हुए विक्की को तत्काल ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया, जहां अब उसका इलाज जारी है।

READ MORE : Sehore News : कुबेरेश्वरधाम पर सावन के पहले सोमवार फूल बंगला, हजारों कावड़ियों ने किया जल से अभिषेक

परिजन बोले- ‘बिजली विभाग की लापरवाही’
घटना के बाद परिजनों ने रेलवे और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। विक्की के चाचा राजेंद्र शाक्य ने बताया कि रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नहीं हैं। खुले पोलों में करंट दौड़ रहा है, जो बच्चों की जान के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।

ग्रामीणों में आक्रोश
हादसे के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन और विद्युत विभाग को इस मामले में जवाबदेह बनाना चाहिए। यदि समय रहते पोल की मरम्मत और सुरक्षा कवच लगाए गए होते, तो यह घटना टाली जा सकती थी।

READ MORE : Performance of saints and sages : मंदिर संपत्तियों की नीलामी पर साधु-संतों का फूटा गुस्सा, ग्वालियर में धरने पर बैठे

स्थानीय प्रशासन से मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घायल बालक के इलाज में हर संभव मदद की जाए और रेलवे-पोलों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *