Niwari News : MP के लापता इंजीनियर हेमंत सोनी के लिए CM मोहन यादव ने उत्तराखंड CM से मांगी मदद…

Niwari News : निवाड़ी : निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे का रहने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर हेमंत सोनी चार दिन से उत्तराखंड के ऋषिकेश से लापता है। 16 अक्टूबर 2025 की रात में वह निर्माणाधीन बजरंग सेतु पुल से दुर्घटनावश गंगा नदी में गिर गया था। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी हेमंत का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार सदमे में है।

Niwari News : हेमंत के चाचा भरत सोनी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हेमंत की तलाश में मदद की मार्मिक गुहार लगाई है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि “दीपावली के वक्त जहां हर घर में दीए जल रहे हैं, वहीं हमारे घर में अंधेरा है। हेमंत तीन बहनों का इकलौता भाई और हमारे घर का सहारा है। हम चाहते हैं कि हमारा भतीजा सुरक्षित घर लौट आए। सरकार चाहे तो हेलिकॉप्टर या एनडीआरएफ की मदद से सर्चिंग कराए।”

READ MORE : Happy Diwali 2025 : सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं, कहा, अंधकार पर प्रकाश और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का लें संकल्प

Niwari News : हादसे का विवरण: हेमंत सोनी अपने दोस्त अक्षय सेठ और चचेरे भाई अमित सोनी के साथ 16 अक्टूबर की शाम ऋषिकेश पहुंचे थे। रात करीब 9 बजे तीनों लक्ष्मण झूला के पास निर्माणाधीन बजरंग सेतु पुल पर गए, जहां कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। पुल पर फोन पर बात करते समय हेमंत आगे चले गए और अचानक उनके गिरने की आवाज आई। अमित सोनी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन रात में तेज बहाव और ठंड के कारण बोट से सर्चिंग नहीं हो पाई। अगले दिन एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी शुरू की, लेकिन तेज धार के कारण गोताखोर नहीं उतर पाए। इसके बाद ड्रोन की मदद से आठ किलोमीटर तक सर्चिंग की गई, पर कोई सफलता नहीं मिली।

READ MORE : Singrauli News : 68 लाख की कीमत के 288 गुम मोबाइल फोन आवेदकों को किए गए सुपुर्द

हेमंत के पिता की मृत्यु के बाद वह पूरे परिवार का इकलौता चिराग था। अब पूरा मोहल्ला उसकी सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहा है। पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराने की मांग की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories