Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : श्रावण में सेवा नहीं, अभद्रता का दर्शन-उज्जैन में ट्रैफिक...

MP News : श्रावण में सेवा नहीं, अभद्रता का दर्शन-उज्जैन में ट्रैफिक जवान ने श्रद्धालुओं पर लहराया डंडा, नशे में गाली-गलौज का वीडियो वायरल

nishanebaaz.com
nishanebaaz.com

MP News : उज्जैन। देशभर से दर्शन के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे श्रद्धालुओं को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस का एक जवान उनके साथ नशे में धुत्त होकर अभद्रता करता नजर आया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि ‘श्रद्धा और सेवा’ की नगरी में अनुशासन की पोल भी खोल दी है।

वायरल वीडियो में आरक्षक गजेंद्र सिंह हाथ में डंडा लहराते हुए श्रद्धालुओं से गाली-गलौज करता दिखाई दे रहा है। उसकी भाषा, चाल और व्यवहार से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि वह ड्यूटी के दौरान नशे में था। घटनास्थल चारधाम मंदिर के पास का बताया जा रहा है, जहां श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उसे तैनात किया गया था।

श्रद्धालुओं ने मौके पर ही उसका विरोध किया और आरोप लगाया कि वह शराब पीकर ड्यूटी कर रहा था और दर्शन के लिए आए लोगों को धमका रहा था। वीडियो सामने आते ही उज्जैन एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षक गजेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

श्रावण जैसे पवित्र माह में जब पुलिस से अनुशासन और संवेदनशीलता की उम्मीद की जाती है, तब ऐसी घटनाएं आस्था को ठेस पहुंचाती हैं। सवाल ये है कि क्या इस तरह के पुलिसकर्मी आस्था के केंद्रों पर ड्यूटी के लायक हैं? और क्या प्रशासन केवल निलंबन से अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो सकता है?

Share The News
Previous articleJabalpur News : डिप्टी कमिश्नर के घर छापा : 6 करोड़ की काली कमाई का पर्दाफाश, मां को भेजा गया जेल…..
Next articleDigital Scam : “कम करो बिल!” — भिंड नगर पालिका में चल रहा था भुगतान का नया जुगाड़ तंत्र
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here