Digital Scam : “कम करो बिल!” — भिंड नगर पालिका में चल रहा था भुगतान का नया जुगाड़ तंत्र

VIKASH KHALKHO
nishanebaaz.com

Digital Scam : मनीष ऋषीश्वर/भिंड। नगर पालिका भिंड एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। इस बार मामला है लाखों के भुगतान में नियमों की अनदेखी और नगरपालिका अध्यक्ष के डोंगल (डिजिटल सिग्नेचर) को जानबूझकर दरकिनार करने का। नगरपालिका अध्यक्ष की शिकायत के बाद भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने खुद नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर दस्तावेज़ों की जांच की और प्रारंभिक स्तर पर एक फाइल में गंभीर अनियमितता उजागर हुई है।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका में 5 लाख रुपये से अधिक के भुगतान के लिए अध्यक्ष के डिजिटल सिग्नेचर (डोंगल) की आवश्यकता होती है। लेकिन इस नियम से बचने के लिए भुगतान की राशि जानबूझकर 4.99 लाख रुपये तक सीमित कर दी गई, जिससे अध्यक्ष की डिजिटल सहमति की आवश्यकता ही न पड़े।

यह मामला तब सामने आया जब नगर पालिका के पार्षदों, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कलेक्टर से शिकायत की कि कई भुगतान बिना अध्यक्ष के डोंगल के किए जा रहे हैं। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने तत्काल नगरपालिका का दौरा किया और एक फाइल में पाया कि 4.99 लाख रुपये का भुगतान बिना डोंगल के कर दिया गया, हालांकि अध्यक्ष ने पहले ही इसकी अनुशंसा की थी।

कैसे हो रहा है खेल?

सूत्रों के मुताबिक, नगर पालिका में यह एक पैटर्न बन चुका है — भुगतान की राशि जानबूझकर 5 लाख से कुछ हजार रुपये कम बताई जाती है ताकि अध्यक्ष की डिजिटल सहमति न लेनी पड़े। बाद में, बचे हुए भुगतान को एक अलग बिल के जरिए किया जाता है, जिससे पूरा काम बिना अध्यक्ष के डोंगल के पूरा हो जाता है। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारों का कहना है कि यदि अध्यक्ष वाकई अनियमित भुगतान रोकना चाहती थीं, तो अनुशंसा ही क्यों करतीं? क्योंकि अधिकांश मामलों में उनकी अनुशंसा पहले से ही फाइल में मौजूद थी।

जांच अभी जारी है

कलेक्टर ने अभी केवल एक फाइल की समीक्षा की है और संकेत दिए हैं कि आगे और फाइलों की जांच की जाएगी। यदि अन्य फाइलों में भी ऐसा ही पैटर्न सामने आता है, तो यह मामला बड़ा घोटाला बन सकता है।

भिंड की जनता अब जवाब मांग रही है — क्या यह तकनीकी चूक थी या सुनियोजित अनियमितता? जवाब आने वाले दिनों में जांच के नतीजों से मिल सकता है।

संवाददाता – 

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *