MP BIG News : छिंदवाड़ा में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बड़ा हादसा, 3 पुलिसकर्मी झुलसे

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिले में वोट चोरी के विरोध में रविवार को युवक कांग्रेस का आंदोलन उग्र हो गया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन और छिंदवाड़ा शहर के फव्वारा चौक पर पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी दौरान बड़ा हादसा हुआ। पुतला जलाने के दौरान किसी ने अचानक पेट्रोल डाल दिया, जिससे आग फैल गई। आग बुझाने का प्रयास कर रहे सब इंस्पेक्टर नारायण बघेल के कपड़ों में आग लग गई और वे झुलस गए। मौके पर मौजूद प्रधान आरक्षक युवराज रघुवंशी का हाथ भी झुलस गया। इस हादसे में कुल तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि “ज्वलनशील पदार्थ डालने के कारण यह घटना हुई है। मौके के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, उनकी पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories