Reva News : सर्पदंश से महिला की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने से गई महिला की जान

Reva News : रीवा : रीवा में मानसून सत्र शुरू होने के साथ ही सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में गढ़ थाना क्षेत्र के देऊर गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि झाड़-फूंक के चक्कर में बहुमूल्य समय गंवाया गया, जिससे महिला की जान चली गई।

Reva News :जानकारी के अनुसार, देऊर गांव निवासी रानी साकेत बीती रात अपने बच्चों के साथ सो रही थी। सुबह करीब 4 बजे एक सांप ने उसके सर पर काट लिया। सांप काटने के बाद परिजनों ने रानी को अस्पताल ले जाने के बजाय, झाड़-फूंक के चक्कर में काफी समय बर्बाद कर दिया।

Reva News :हालत बिगड़ने पर रानी साकेत को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसे रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन, इलाज के दौरान बीती रात रानी साकेत की मौत हो गई।

Reva News :इस घटना ने एक बार फिर सर्पदंश के मामलों में तुरंत डॉक्टरी इलाज की आवश्यकता पर जोर दिया है। मानसून के दौरान सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है, ताकि झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने के लिए लोग प्रेरित हो सकें और ऐसी घटनाओं में जान का नुकसान कम हो सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories