Niwari Projects: रामराजा सरकार के दरबार में नतमस्तक हुए CM मोहन यादव, निवाड़ी को ₹193 करोड़ के 59 विकास कार्यों की दी सौगात

Anuj Nirala

Niwari Projects: ओरछा/निवाड़ी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को निवाड़ी जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी ओरछा से की, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री विश्व प्रसिद्ध रामराजा सरकार मंदिर पहुंचे और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास के लिए पूजा-अर्चना की।

रामराजा सरकार से प्रदेश के विकास का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामराजा सरकार के दरबार में विधि-विधान से पूजा कर प्रदेशवासियों के सुखी, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, सामाजिक सौहार्द और निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की। मंदिर में दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

NEET Protest: आंदोलन के पहले दिन ही इस्तीफा देने को तैयार थे धर्मेंद्र प्रधान’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा; कांग्रेस पर भी साधा निशाना

‘मन की बात’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Niwari Projects: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के साथ सुना। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा समाज, पर्यावरण, नवाचार, युवाओं और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर साझा किए गए विचारों को प्रेरणादायक बताया।

निवाड़ी को मिली ₹193 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

ओरछा प्रवास के बाद मुख्यमंत्री निवाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने करीब ₹193 करोड़ की लागत से 59 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, ग्रामीण अधोसंरचना और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के पूरा होने से जिले के हजारों नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Indore Protest: इंदौर में VHP नेता संतोष शर्मा के घर के बाहर मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, विवादित बयानों पर जताया विरोध

विकास और विरासत दोनों पर सरकार का जोर

Niwari Projects: मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के साथ-साथ हर जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उनका कहना था कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्य समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *