Indore Protest: इंदौर में VHP नेता संतोष शर्मा के घर के बाहर मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन, विवादित बयानों पर जताया विरोध

Anuj Nirala

Indore Protest: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेता संतोष शर्मा के कथित विवादित बयानों को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। शहर में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने उनके निवास के बाहर पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उनके बयानों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंच रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद थे।

‘बयानों से समाज में बढ़ रही है दूरी’

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं का कहना था कि संतोष शर्मा सोशल मीडिया और विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर मुस्लिम समाज को लेकर लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दे रहे हैं। उनका आरोप है कि इस तरह की बयानबाजी से गंगा-जमुनी तहजीब और समाज में वर्षों से कायम भाईचारे की भावना प्रभावित हो रही है।

Indore Police: इंदौर में अवैध शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार ₹1.10 करोड़ की शराब और वाहन जब्त, 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

प्रदर्शनकारी शबनम खान ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना है। उन्होंने मांग की कि संतोष शर्मा सार्वजनिक रूप से अपने बयानों पर माफी मांगें और भविष्य में इस तरह की टिप्पणी न करने का आश्वासन दें।

सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

Indore Protest: प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों को गंभीरता से लिया जाए तथा ऐसे मामलों में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि किसी भी समुदाय के खिलाफ विवादित बयान समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं।

NEET Protest: आंदोलन के पहले दिन ही इस्तीफा देने को तैयार थे धर्मेंद्र प्रधान’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा; कांग्रेस पर भी साधा निशाना

भारी पुलिस बल रहा तैनात

Indore Protest: प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तुकोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विहिप नेता से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया।कुछ समय बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। पुलिस के अनुसार पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *