Traffic safety tips : उत्कृष्ट विद्यालय में ‘पुलिस की पाठशाला’, छात्रों को दिए यातायात सुरक्षा के मंत्र

Traffic safety tips : सीहोर। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में ‘पुलिस की पाठशाला’ आयोजित की गई, जिसमें छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसपी दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन और सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

नाबालिग वाहन न चलाएं, लाइसेंस के बाद ही ड्राइविंग— सीएसपी शर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा ने छात्रों से अपील की कि वे वयस्क होने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन चलाएं। उन्होंने बच्चों को यह भी संकल्प दिलाया कि वे अपने अभिभावकों को हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।
सीएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।

‘राहवीर योजना’ की जानकारी, नशे में वाहन न चलाने की अपील

कार्यक्रम में उपस्थित यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ ने विद्यार्थियों को राहवीर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थल पर पीड़ित को समय पर मदद मिलना उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्त ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया और जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए।

350 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

इस जागरूकता सत्र में विद्यालय के लगभग 350 छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों ने कई सवाल पूछकर यातायात संबंधी जानकारी प्राप्त की।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories