Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Rishikesh Indore Bus Accident: राजस्थान में दर्दनाक हादसा ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस ट्रेलर...

Rishikesh Indore Bus Accident: राजस्थान में दर्दनाक हादसा ऋषिकेश-इंदौर स्लीपर बस ट्रेलर से टकराई, 8 की मौत; आग में जिंदा जले यात्री, कई शवों की पहचान DNA से होगी

0
166

Rishikesh Indore Bus Accident: दौसा/इंदौर। राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। ऋषिकेश से इंदौर लौट रही हंस ट्रेवल्स की स्लीपर बस आगे चल रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही सेकंड में बस और ट्रेलर दोनों आग के गोले में तब्दील हो गए।

Rishikesh Indore Bus Accident: बस में सवार यात्री जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल हुए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। आग में कई शव पूरी तरह झुलस जाने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ मृतकों की पहचान DNA जांच के जरिए कराई जाएगी।

रात 2:30 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

Rishikesh Indore Bus Accident: पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे दौसा जिले के कोलवा थाना क्षेत्र स्थित तनावड़ जीरो पॉइंट पर हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।आग कुछ ही मिनटों में पूरी बस में फैल गई। कई यात्री सीटों और स्लीपर बर्थ में फंस गए, जिससे उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

READ MORE: Jabalpur CBI Bribery Case: 6 महीने से फरार GST अधीक्षक मुकेश बर्मन ने किया सरेंडर, संपत्ति कुर्की के आदेश के बाद कोर्ट पहुंचा आरोपी

6 यात्रियों की जलकर मौत, 2 ने गंभीर चोटों से तोड़ा दम

Rishikesh Indore Bus Accident: पुलिस के मुताबिक हादसे में 6 यात्रियों की मौत आग में जिंदा जलने से हुई, जबकि 2 लोगों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई। कई शव इस कदर झुलस गए कि उनकी पहचान करना संभव नहीं हो सका। ऐसे में मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिए जाएंगे।

विधायक का दावा- इमरजेंसी गेट नहीं खुला

Rishikesh Indore Bus Accident: दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा ने हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने दावा किया कि दुर्घटना के समय बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुल पाया, जिसके कारण कई यात्री बाहर नहीं निकल सके और आग में फंस गए।हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

यात्रियों का आरोप- एक घंटे तक नहीं पहुंची राहत टीम

Rishikesh Indore Bus Accident: हादसे में बच गए यात्रियों ने राहत एवं बचाव कार्य में गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।इंदौर निवासी चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि हादसे के बाद बस में तेजी से धुआं भर गया। स्थानीय लोगों ने शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उनकी पत्नी निर्मला गुप्ता का पैर सीट में फंस गया और वह बस के अंदर ही रह गईं।चंद्रप्रकाश का आरोप है कि पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे तक कोई राहत टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे कई यात्रियों की जान नहीं बचाई जा सकी।

बस में सिगरेट के कार्टन होने का दावा, पुलिस कर रही जांच

Rishikesh Indore Bus Accident: घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे एक ग्रामीण ने दावा किया कि बस की डिक्की में सिगरेट के कई कार्टन रखे हुए थे। उनका कहना है कि इन्हीं के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि इस पहलू की भी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

इंदौर की इंजीनियरिंग छात्रा भूमि भोर की मौत

Rishikesh Indore Bus Accident: हादसे में इंदौर के मेघदूत नगर निवासी 20 वर्षीय भूमि भोर की मौत हो गई। भूमि एलएनटी कॉलेज में इंजीनियरिंग की छात्रा थीं। वह अपनी सहेली दिशा और अन्य दोस्तों के साथ मसूरी घूमने गई थीं और वापस लौटते समय इस हादसे का शिकार हो गईं।भूमि के परिवार में माता-पिता, एक छोटी बहन और एक छोटा भाई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

READ MORE: Damodar Singh Yadav PIL: ‘जनसमर्थन से घबराकर मेरे खिलाफ PIL कराई गई’  दामोदर सिंह यादव का दावा, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप

इंदौर की निर्मला गुप्ता अब भी लापता

Rishikesh Indore Bus Accident: हादसे के बाद से इंदौर निवासी निर्मला गुप्ता का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनके पति चंद्रप्रकाश को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन निर्मला बस के अंदर ही रह गईं।परिवार के सदस्य दौसा पहुंच चुके हैं और पुलिस के साथ उनकी तलाश में जुटे हैं।

13 यात्रियों की हालत गंभीर

Rishikesh Indore Bus Accident:दौसा जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. मीणा के अनुसार, हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा सकता है।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

Rishikesh Indore Bus Accident: पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि हादसा बस चालक को झपकी आने के कारण हुआ हो सकता है। हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, बस की तकनीकी स्थिति और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य

Rishikesh Indore Bus Accident:हादसे के बाद बस और ट्रेलर पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गए। आग बुझने के कई घंटे बाद एफएसएल और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।दौसा के पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि हादसे के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान, आग लगने की वजह, बस में कथित तौर पर सिगरेट के कार्टन होने के दावे और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच पूरी निष्पक्षता से की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here