Raipur Crime : रिटायर्ड GM को डिजिटल-अरेस्ट कर लूटा 2.83 करोड़, वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी

Raipur Crime : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में दो चौंकाने वाले साइबर ठगी के मामले सामने आए हैं, जहां डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाकर दो परिवारों से करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी की गई। पहला मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है, जहां एक रिटायर्ड महिला जनरल मैनेजर से ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और दो महीने में कई किस्तों में 2 करोड़ 83 लाख रुपए वसूल लिए।

Raipur Crime : महिला को पहले फोन पर एक व्यक्ति ने एसबीआई कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताकर कॉल किया। फिर कॉल दिल्ली साइबर विंग ट्रांसफर होने का दावा करते हुए वीडियो कॉल पर पुलिस की वर्दी पहना युवक दिखा, जिसके बाद महिला को आधार कार्ड से मनी लॉन्ड्रिंग होने का झांसा दिया गया। डर के मारे महिला ने 6 लाख से लेकर 90 लाख रुपए तक की बड़ी-बड़ी रकम ठगों के अकाउंट में ट्रांसफर की। जब पैसे वापस मांगे तो ठग ने वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर कहा कि आपके साथ फ्रॉड हो गया है।

Raipur Crime : दूसरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है, जहां दावड़ा कॉलोनी के विनोद शर्मा और उनकी पत्नी को भी ईडी अधिकारी बनकर डराया गया और मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर 8 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और बैंक खातों की जांच की जा रही है। महिला के करीब 38 लाख रुपए होल्ड भी कराए गए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories