Indore Crime : चाकूबाजी का खौफनाक हमला, घायल युवक की अस्पताल में मौत, घटना CCTV में कैद, देखें वीडियो

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गई। यह पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

 

Indore Crime : दरअसल, इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र कि दीपावली की देर रात राजा सिलावट पर चाकूबाजी की घटना हुई। घायल युवक का नाम राजा सिलावट था, जिसे जांघ में चाकू लगा था। जिसके शरीर से अधिक खून बहने के कारण उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहाँ शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि आस-पास के लोगों से पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज और कहासुनी होने की बात सामने आई है.

 

 

 

 

Indore Crime : जिसके बाद यह घटना कारित हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक राजा तो सिर्फ बीच-बचाव करने आया था, तभी उसे चाकू लगा। हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी और अन्य लोगों से पूछताछ के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश युवक पर हमला करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है और जल्द ही उन्हें राउंड अप करने का प्रयास कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *