Rishabh Pant : ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी: बने इंडिया-ए टीम के कप्तान, साई सुदर्शन को उपकप्तानी की जिम्मेदारी

Sanjay Sahu
Rishabh Pant

Rishabh Pant : नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चोट से उबरकर शानदार वापसी की है। उन्हें साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ होने वाली चार दिवसीय सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि साई सुदर्शन को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों मैचों के लिए अलग-अलग टीमें चुनी गई हैं, लेकिन कप्तान और उपकप्तान एक ही रहेंगे।

READ MORE: Balod Accident : दिवाली की रात दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर मौत

 

Rishabh Pant : ऋषभ पंत को इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान दाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में उन्हें चोट लगी और वह ओवल टेस्ट से बाहर हो गए थे। लंबे रिहैब के बाद अब उन्होंने मैदान पर वापसी की है।

Rishabh Pant : पहले चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया-ए टीम में ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, अंशुल कम्बोज, यश ठाकुर, आयुष बदोनी और सारांश जैन शामिल हैं।

Rishabh Pant : दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए टीम में ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को शामिल किया गया है।

Rishabh Pant : पंत चोट के चलते एशिया कप 2025 और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से बाहर रहे थे। उनकी वापसी से भारतीय क्रिकेट फैन्स में उत्साह है। इंडिया-ए और साउथ अफ्रीका-ए के बीच पहला चार दिवसीय मुकाबला 30 अक्टूबर से और दूसरा 9 नवंबर से खेला जाएगा। दोनों मैच बीसीसीआई के बेंगलुरु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में होंगे। ये मुकाबले आगामी भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *