IPL 2026 : छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे आईपीएल के दो मुकाबले, आरसीबी के सीईओ ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

Sanjay Sahu
IPL 2026

IPL 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दो मैच आयोजित किए जाएंगे। ये मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

IPL 2026 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी कि आईपीएल के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम रायपुर में मैच खेलेगी। इसी क्रम में आरसीबी के सीईओ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आयोजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

 

IPL 2026 : मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आईपीएल जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के मुकाबले छत्तीसगढ़ में होने से राज्य की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। इससे स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी सुविधाएं और व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगी।

IPL 2026 : उल्लेखनीय है कि शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई अहम मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। अब आईपीएल मैचों के आयोजन से रायपुर एक बार फिर देश के क्रिकेट मानचित्र पर अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराने जा रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *