Thursday, October 1, 2026
Home National Delhi Delhi News : कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दो लोगों की मौत,...

Delhi News : कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे

Delhi News
Delhi News

Delhi News : दिल्ली। राजधानी के पीतमपुरा क्षेत्र में मंगलवार को कबाड़ रखने वाली जगह पर लगी भीषण आग में दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। आग एक खाली प्लॉट में लगी थी, जहां टिन शेड बनाकर बड़ी मात्रा में कबाड़ रखा गया था। हादसे के वक्त सभी लोग वहीं रह रहे थे और कबाड़ बीनने का काम करते थे।

Delhi News : पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह पीसीआर कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां भेजी गईं। प्लॉट में मौजूद कार्डबोर्ड, कार्टन और अन्य ज्वलनशील कबाड़ की वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

Delhi News : कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान पांच लोगों को झुलसी हालत में बाहर निकाला गया और इलाज के लिए जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बीरेश और सतीश को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है।

Delhi News : पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी पांचों लोग बिहार के नालंदा जिले के निवासी हैं। वे पीतमपुरा गांव के इस खाली प्लॉट में बने टिन शेड में रह रहे थे और आसपास के बाजारों से कबाड़ इकट्ठा कर उसे बेचते थे।

Delhi News : घायलों में शामिल दिनेश ने पुलिस को बताया कि आग लगने के बाद उसने बीरेश और सतीश को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की तेज लपटों और घने धुएं के कारण वह सफल नहीं हो सका। पुलिस के मुताबिक प्लॉट में बने चार टिन शेड में से दो पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि दो अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Delhi News : घटना की सूचना मिलने पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच के लिए साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here