Balod Accident : दिवाली की रात दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर मौत

Sanjay Sahu
Balod Accident

Balod Accident : बालोद: डौंडी थाना क्षेत्र के कंगलामांझी कॉलेज के पास दिवाली की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बारगांव निवासी 45 वर्षीय भोजराम नेताम के रूप में हुई है।

 

READ MORE: Baba Venga : इंसानों पर हावी होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने दुनिया में मचाई सनसनी

Balod Accident : जानकारी के अनुसार, भोजराम दिवाली के लिए घर का सामान खरीदकर साइकिल से लौट रहे थे। रास्ते में कंगलामांझी कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भोजराम सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Balod Accident : घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *