Morena Crime : जमीन विवाद पर चला लाठी-तलवार से हमला: एक ही परिवार के तीन लोग घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sanjay Sahu
Morena Crime

Morena Crime : मुरैना : मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के श्यामपुर खुर्द गांव में एक ही परिवार के दो गुटों के बीच जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जानकारी के अनुसार, साढ़े आठ बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार शाम खेत पर मजबूत पक्ष ने ताकत के दम पर खेत जोतना शुरू किया। विरोध करने पर उन्होंने कमजोर पक्ष पर लाठी और तलवार से हमला कर दिया।

 

READ MORE: Gwalior Crime : ग्वालियर में देर रात चली गोलियां: हिस्ट्रीशीटर रिंकू कमरिया समेत पांच पर आरोप, दो युवक घायल

Morena Crime : हमले में दो सगे भाई जगदीश और रामखिलाड़ी तथा उनका पुत्र घनश्याम घायल हो गए। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान मौजूद सहयोगियों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Morena Crime : सूचना मिलते ही दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। देर रात सभी घायलों को मुरैना जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *