MP NEWS: बच्चों का सर्वांगीण विकास ही ‘विकसित मध्यप्रदेश @2047’ की आधारशिला : मंत्री निर्मला भूरिया

MP NEWS:भोपाल में आयोजित ‘चाइल्ड बजटिंग इन मध्यप्रदेश’ विषयक प्रशिक्षण कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रदेश के बच्चों का सर्वांगीण विकास ही “विकसित मध्यप्रदेश @2047” की मजबूत नींव बनेगा।यह कार्यशाला महिला एवं बाल विकास विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।

बच्चों के विकास के लिए बजट में 26 प्रतिशत की वृद्धि

MP NEWS:मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि वर्ष 2026-27 के राज्य बजट में बच्चों के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस बार चाइल्ड बजट में 26 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि की गई है।

MP NEWS:स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में 23 हजार 747 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें ‘पोषण 2.0’ जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। वहीं राज्य के कुल बजट का 13.7 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च करने के लिए निर्धारित किया गया है।

19 विभाग मिलकर करेंगे काम

MP NEWS:मंत्री ने कहा कि बच्चों का विकास केवल महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। अब चाइल्ड बजट स्टेटमेंट में 19 विभागों को शामिल किया गया है।

READ MORE: MP NEWS: NEET परीक्षा विवाद पर PCC चीफ जीतू पटवारी का हमला, बोले— ‘पेपर लीक में बीजेपी की भूमिका’

MP NEWS:उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य और सामाजिक न्याय जैसे विभागों को मिलकर तय लक्ष्यों पर काम करना होगा, तभी योजनाओं का वास्तविक लाभ बच्चों तक पहुंच सकेगा।

हर जिले की जरूरत के अनुसार बनेगी योजना

MP NEWS:मंत्री भूरिया ने प्रदेश के 55 जिलों की अलग-अलग परिस्थितियों और आवश्यकताओं का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय जरूरतों को समझकर योजनाओं का क्रियान्वयन करें।

“प्रदेश के 3 करोड़ बच्चे सबसे बड़ी जिम्मेदारी”

MP NEWS:महिला एवं बाल विकास आयुक्त निधि निवेदिता ने कहा कि प्रदेश की करीब 40 प्रतिशत आबादी बच्चे हैं। उन्होंने योजनाओं की रिपोर्टिंग को अधिक वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।

MP NEWS:उन्होंने कहा कि विभागों को केवल आंकड़ों पर नहीं, बल्कि इस बात पर ध्यान देना होगा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ बच्चों तक किस प्रकार पहुंच रहा है।

‘परिणाम आधारित बजटिंग’ की ओर बढ़ रहा मध्यप्रदेश

MP NEWS:यूनिसेफ मध्यप्रदेश के चीफ फील्ड ऑफिसर विलियम हैनलोन जूनियर ने कहा कि मध्यप्रदेश चाइल्ड बजटिंग के पांच सफल वर्ष पूरे कर चुका है और अब केवल खर्च रिपोर्टिंग से आगे बढ़कर “परिणाम आधारित बजटिंग” की दिशा में काम कर रहा है।

MP NEWS:उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनजातीय आबादी को ध्यान में रखते हुए बजट में समानता और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

READ MORE: MP CRIME: इंदौर में मामूली मारपीट की शिकायत से खुला गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार

‘विकसित भारत 2047’ के लिए बच्चों में निवेश जरूरी

MP NEWS:यूनिसेफ की सोशल पॉलिसी चीफ क्रिस्टीना पोपीवानोवा ने कहा कि विकसित भारत @2047 का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब बच्चों पर होने वाले खर्च को केवल कल्याणकारी योजना नहीं, बल्कि भविष्य के रणनीतिक निवेश के रूप में देखा जाएगा।

75 हजार करोड़ से ज्यादा का चाइल्ड बजट

MP NEWS:महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक अभिताभ अवस्थी ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए 75 हजार 587 करोड़ रुपये का चाइल्ड बजट निर्धारित किया गया है। यह राज्य के कुल बजट का 19.4 प्रतिशत और सकल घरेलू उत्पाद का 4.1 प्रतिशत है।

MP NEWS:कार्यशाला में 19 विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और बजट प्रक्रिया व योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories