MP CRIME: इंदौर में मामूली मारपीट की शिकायत से खुला गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार

MP CRIME: इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने मारपीट की एक साधारण शिकायत की जांच के दौरान अवैध गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।

मारपीट की शिकायत से शुरू हुई जांच, सामने आया नशे का कारोबार

MP CRIME:पीड़ित सौरभ रघुवंशी ने आरोपी वैभव बुंदेला उर्फ रजत ठाकुर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव और उनकी टीम ने जब दोनों पक्षों से सख्ती से पूछताछ की, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

गांजा बिक्री को लेकर हुआ था विवाद

MP CRIME:पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच विवाद मारपीट का नहीं बल्कि अवैध गांजा कारोबार को लेकर हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी।

READ MORE: MP NEWS: शाजापुर में सोलर प्लांट पर किसानों का गंभीर आरोप, जमीन कब्जे को लेकर विवाद गहराया

स्कॉर्पियो से मिला 2 किलो से ज्यादा गांजा

MP CRIME:मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अभिव्यक्ति गरबा ग्राउंड के पास अपनी स्कॉर्पियो वाहन में मौजूद है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

MP CRIME:तलाशी के दौरान वाहन में रखी थैली से करीब 2 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह सस्ते दामों में गांजा खरीदकर उसे महंगे दामों पर बेचता था।

आदतन अपराधी निकला आरोपी

MP CRIME:पुलिस के अनुसार आरोपी वैभव बुंदेला उर्फ रजत ठाकुर विजय नगर क्षेत्र का रहने वाला है और ऑटो चालक के रूप में काम करता है। उसके खिलाफ पहले से ही दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

20 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त

MP CRIME:पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 50 हजार रुपये कीमत का गांजा और करीब 20 लाख रुपये मूल्य की स्कॉर्पियो कार जब्त की है। कुल जब्ती की कीमत करीब 20 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

READ MORE: MP NEWS: देवास में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

MP CRIME:अमरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से उसके पूरे सप्लाई नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories