Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh छिंदवाड़ा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, महुआ लाहन और अवैध शराब...

छिंदवाड़ा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, महुआ लाहन और अवैध शराब बरामद

chhindwara-illegal-liquor-raid: छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर दबिश दी। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में शहर के आबकारी अमले ने बुधवार सुबह छापामार कार्रवाई की।

सबसे पहले टीम ने छिंदवाड़ा से लगे ग्राम सारना में दबिश दी, जहां वंशकार मोहल्ले के दो रिहायशी मकानों से अवैध मदिरा बरामद की गई। इसके बाद ग्राम लकड़ाई जम्होडी में नाले के किनारे रखी प्लास्टिक कैनों से भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया। यहां एक मकान से हाथ भट्टी शराब भी जब्त की गई।

chhindwara-illegal-liquor-raid: आबकारी टीम ने ग्राम कपरवाड़ी में भी कार्रवाई करते हुए नाले किनारे छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया।

पूरे अभियान के दौरान आरोपियों के खिलाफ कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। सभी मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं (च) के तहत कार्रवाई की गई।

chhindwara-illegal-liquor-raid: इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी.एल. मरावी, आबकारी उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम सहित शहर का आबकारी अमला मौजूद रहा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here