MP News: Berchha: बेरछा जंगल गैंगरेप कांड का खुलासा, SIT ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Rahul Goshwami

MP News: Berchha: इंदौर ग्रामीण के महू क्षेत्र के बेरछा जंगल में हुए सनसनीखेज गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष जांच टीम (SIT) ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने 14 अप्रैल को जंगल में एक युवती के साथ वारदात को अंजाम दिया था।

MP NEWS: नियमों की सख्ती लाई रिजल्ट, आरटीओ ने किया रिकॉर्ड राजस्व संग्रह

MP News: Berchha: पुलिस ने इस ऑपरेशन में ड्रोन कैमरों और आरोपियों के स्केच की मदद से पूरे इलाके में सर्चिंग की और लगातार निगरानी के बाद संदिग्धों तक पहुंच बनाई। बताया जा रहा है कि आरोपी पिकनिक स्पॉट पर कपल्स को निशाना बनाते थे और सुनसान इलाकों में वारदात को अंजाम देते थे।

आईजी ग्रामीण और एसपी के निर्देशन में बनी SIT ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया, जब वे एक और वारदात की फिराक में थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

MP News: Berchha: फिलहाल दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है और अन्य संभावित घटनाओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *