MP News: इनाम घोषित, जांच तेज—सिंगरौली बैंक लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

Rahul Goshwami

MP News: सिंगरौली के बहुचर्चित बैंक लूटकांड में फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है, वहीं मामले की जांच के लिए कई टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

MP News: दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमाओं पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है और पुलिस की विशेष टीमें लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा खुद सिंगरौली पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

MP News: घटना के दौरान पांच हथियारबंद बदमाश बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बैढ़न शाखा में घुसे और फायरिंग करते हुए करीब 9 से 10 किलो सोना और 20 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। लूटे गए सोने की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। बदमाशों ने बैंक मैनेजर के साथ मारपीट भी की और करीब 15 मिनट तक बैंक में दहशत का माहौल बना रहा।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी की चर्चा जरूर है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

MP News: पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा किया जाएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *