Dhamtari Accident News : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी हादसे का शिकार, चालक की मौके पर ही मौत

Gautam Rawat

Dhamtari Accident News : धमतरी : धमतरी जिले में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दुगली थाना क्षेत्र में हुआ।

Dhamtari Accident News : जानकारी के अनुसार, अग्निशमन वाहन नगरी से बागतराई इलाके में लगी आग बुझाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गट्टासिल्ली मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े एक तूफान वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Dhamtari Accident News : हादसे में फायर ब्रिगेड चालक फलेंद्र साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कंडक्टर राजू साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।

Dhamtari Accident News : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद चालक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह हादसा सड़क सुरक्षा और सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत को फिर सामने लाता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *