Indore News Businessman Suicide : इंदौर: पारिवारिक विवाद में कारोबारी ने खुद को मारी गोली, पत्नी के विदेश जाने की जिद बनी मौत की वजह!

0
58

Indore News Businessman Suicide : इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित शांति निकेतन टाउनशिप में देर रात एक 62 वर्षीय कारोबारी ने खुदकुशी कर ली। हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े सुधीर पाटनी ने अपने ही घर में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। प्रारंभिक जांच में इस आत्मघाती कदम के पीछे पति-पत्नी के बीच बच्चों के पास विदेश जाने को लेकर चल रहा विवाद सामने आया है।

विदेश जाने की जिद और खूनी संघर्ष पुलिस के अनुसार, मृतक सुधीर पाटनी का हार्डवेयर का बड़ा कारोबार था। उनके दोनों बच्चे अमेरिका में रहते हैं और वहां सेटल हैं। विवाद की जड़ यह थी कि सुधीर की पत्नी बच्चों के पास अमेरिका जाकर बसना चाहती थीं, जबकि सुधीर इसके पक्ष में नहीं थे। इसी मुद्दे को लेकर पिछले काफी समय से घर में मानसिक तनाव और क्लेश का माहौल था।

देर रात हुआ विवाद और चली गोली रविवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच एक बार फिर इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि सुधीर पाटनी ने आवेश और अत्यधिक मानसिक तनाव में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और खुद पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर टाउनशिप में हड़कंप मच गया। घटना के वक्त घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे।

पुलिस की जांच और कानूनी प्रक्रिया सूचना मिलते ही लसूड़िया पुलिस और एडिशनल डीसीपी अमरिंदर सिंह मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नियमानुसार, गोली लगने का मामला होने के कारण पहले शव का एक्स-रे कराया गया है, जिसके बाद पीएम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पिस्टल को जब्त कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here