MP NEWS : शर्मसार करने वाली खबर : फुल्की बेचने वाले ने नाबालिक को बनाया हवस का शिकार,

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल : प्रदेश में महिलाओं और नाबालिक बालिकाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं…प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से आए दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं…जिसमें नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है…राजधानी भोपाल के गाँधी नगर इलाके से भी ऐसी ही एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है…जहाँ एक फुल्की बेचने ने एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया…आरोपी ने पीड़िता को किसी बहाने छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया…मिली जानकारी के अनुसार आरोपी करीब तीन महीने से पीड़िता को डरा-धमकाकर उसकी अस्मत लूट रहा था.

MP NEWS : पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है…पुलिस ने बताया कि पीड़िता के प्रग्नेट होने पर दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ….इधर थाना प्रभारी विजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि…आरोपी फुल्की का ठेला लगाता है और बालिका उसके यहाँ फुल्की बनाने का काम करती है….आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *