Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Gwalior Sun Valley Society President Attack : ग्वालियर: सन वैली सोसाइटी अध्यक्ष की...

Sun Valley Society President Attack : ग्वालियर: सन वैली सोसाइटी अध्यक्ष की बीच सड़क पर पिटाई, बैंक कर्मचारी ने रिवाल्वर तानकर दी जान से मारने की धमकी

Sun Valley Society President Attack : ग्वालियर। शहर के पॉश इलाके न्यू हाई कोर्ट रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब सन वैली रिहाइशी सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज बंसल पर एक बैंक कर्मचारी ने बीच सड़क पर हमला कर दिया। आरोपी ने न केवल अध्यक्ष के साथ मारपीट की, बल्कि रिवाल्वर निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी में कैद हुई लाइव मारपीट जानकारी के अनुसार, सन वैली सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज बंसल जब न्यू हाई कोर्ट रोड से गुजर रहे थे, तभी बैंक कर्मचारी गौरव सिकरवार ने उन्हें रोक लिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में आरोपी गौरव, पंकज बंसल के साथ अभद्रता और मारपीट करता नजर आ रहा है। आरोप है कि विवाद के दौरान गौरव ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली और पंकज बंसल पर तान दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना के तुरंत बाद पीड़ित पंकज बंसल ने विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पंकज बंसल ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उन्हें सरेराह अपमानित किया और हथियार दिखाकर डराया। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर आरोपी गौरव सिकरवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान पुख्ता हो गई है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हमले के पीछे का मुख्य कारण पुरानी रंजिश थी या कोई तात्कालिक विवाद।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here