Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh CG illicit liquor : अवैध शराब को लेकर जनप्रतिनिधियों का हल्लाबोल, प्रशासन...

CG illicit liquor : अवैध शराब को लेकर जनप्रतिनिधियों का हल्लाबोल, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

CG illicit liquor :  मुंगेली: जिले के जरहागांव नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर जनप्रतिनिधियों का गुस्सा फूट पड़ा है। क्षेत्र में कथित रूप से लंबे समय से चल रहे अवैध शराब कारोबार के विरोध में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

CG illicit liquor : जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि नगर पंचायत क्षेत्र और आसपास के गांवों में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस और प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

CG illicit liquor : उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबार से सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। महिलाएं और युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जबकि आम नागरिक भी इससे परेशान हैं।

READ MORE: CG Crime: पॉक्सो मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन तलाश” में तमनार पुलिस की कार्रवाई

CG illicit liquor : ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अवैध शराब बिक्री पर रोक नहीं लगाई जा सकती, तो फिर क्षेत्र के हर व्यक्ति को शराब बेचने की अनुमति दे दी जाए। उन्होंने साफ कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

CG illicit liquor : जनप्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि भविष्य में किसी प्रकार की स्थिति बिगड़ती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस विभाग की होगी।

CG illicit liquor : मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। साथ ही जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि किसी भी अवैध कारोबारी को राजनीतिक या सामाजिक संरक्षण न दिया जाए।

READ MORE: CG NEWS: अमृत सरोवर योजना में बड़ा खेल! संरक्षित तालाब से अवैध मुरम उत्खनन, लाखों के राजस्व नुकसान का आरोप

CG illicit liquor : अवैध शराब के मुद्दे को लेकर अब पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here