mp news: सिंगरौली में खूनी संघर्ष, संपत्ति विवाद में युवक की मौत

Rahul Goshwami

mp news: सिंगरौली के बैढ़न में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

MP News: इनाम घोषित, जांच तेज—सिंगरौली बैंक लूटकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलौंजी इलाके का है, जहां राजेश शाह नामक युवक की लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के बाद वाराणसी रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक का अपने चचेरे भाई महेंद्र शाह से मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर हमला कर दिया।

mp news: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।
mp news: शिक्षा बनी ‘बिजनेस’, किताब-ड्रेस में कमीशन और फीस से अभिभावक बेहाल

मामले में छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से पांच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी महेंद्र शाह अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

mp news:
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *