mp news: शिक्षा बनी ‘बिजनेस’, किताब-ड्रेस में कमीशन और फीस से अभिभावक बेहाल

Rahul Goshwami

mp news: Singrauli:
सिंगरौली जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां शिक्षा अब सेवा नहीं बल्कि कारोबार बनती नजर आ रही है। निजी स्कूलों की मनमानी, महंगी किताबें और बढ़ती फीस से अभिभावक परेशान हैं।

MP News: चिनौर स्कूल में आग का कहर, छात्राओं की साइकिल सामग्री राख
mp news: Singrauli:

जिले के कई निजी स्कूलों पर आरोप है कि वे किताब, कॉपी और ड्रेस के लिए तय दुकानों से खरीद करने का दबाव बनाते हैं। इन दुकानों के अलावा अन्य जगहों पर न तो निर्धारित किताबें मिलती हैं और न ही ड्रेस। अभिभावकों को मजबूरी में ऊंचे दामों पर सामान खरीदना पड़ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक इस पूरे सिस्टम में कमीशन का खेल चलता है, जिसमें स्कूल प्रबंधन और दुकानदारों की सांठगांठ की बात सामने आ रही है।

mp news: Singrauli:
वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ती फीस ने अभिभावकों की कमर तोड़ दी है। एडमिशन फीस, वार्षिक शुल्क, ट्रांसपोर्ट और अन्य चार्ज मिलाकर खर्च कई गुना बढ़ गया है। मध्यम और गरीब वर्ग के लिए बच्चों की पढ़ाई अब बड़ी चुनौती बन चुकी है।

सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति भी इस समस्या की बड़ी वजह बताई जा रही है। कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी, जर्जर भवन और कमजोर पढ़ाई के चलते अभिभावक मजबूरी में निजी स्कूलों का रुख करते हैं।

mp news: Singrauli:
अभिभावकों ने प्रशासन से फीस नियंत्रण, कमीशनखोरी पर कार्रवाई और सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाते हैं।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *