Womens World Cup Final 2025 : वर्ल्ड कप विजेता भारत की शेरनियाँ : जबलपुर में जश्न, सड़कों पर दिखा उत्साह का सैलाब….

Womens World Cup Final 2025 : जबलपुर। महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारत की शेरनियों ने इतिहास रचते हुए साउथ अफ्रीका को हराकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का सिर गर्व से ऊंचा किया।

Womens World Cup Final 2025 : टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद जबलपुर में जश्न का माहौल देखने को मिला। शहर के मालवीय चौक पर देर रात तक लोग भारत माता की जय और टीम इंडिया जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई।

READ MORE : Jabalpur Loot : जबलपुर बरगी में बदमाशों का बेखौफ हमला, किसान और राहगीरों से लूटकर फरार

लोगों ने कहा कि यह सिर्फ क्रिकेट की जीत नहीं, बल्कि भारतीय नारी शक्ति के हौसले और मेहनत की जीत है। शहर के कई इलाकों में रातभर देशभक्ति गीतों की गूंज और जश्न का माहौल बना रहा।

महिला विश्व कप की इस जीत ने जबलपुर सहित पूरे देश को गर्व और उमंग से भर दिया है — हर तरफ एक ही आवाज गूंज रही है, “अब लड़कियां नहीं, शेरनियाँ खेलती हैं

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories