Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P News : इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, दुकान में...

M.P News : इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, दुकान में घुसी बेलगाम स्कॉर्पियो, 7 वाहनों को मारी टक्कर, 4 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिकमंगलूर चौराहे के पास एक तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कार अचानक अनियंत्रित होकर कपड़े की दुकान में जा घुसी।

 7 वाहनों को टक्कर, 4 लोग घायल

हादसे के दौरान स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को भी जोरदार टक्कर मारी। कुल मिलाकर करीब 7 वाहनों को नुकसान पहुंचा। दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक तेज रफ्तार में था और वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई।

 लोगों ने चालक को पकड़ा

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।

 पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि चालक की पहचान गजानंद मालवीय के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चालक नशे की हालत में था। पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Read More : M.P News : आज से विश्वधरोहर खजुराहो में 52वां अंतर्राष्ट्रीय नृत्य समारोह, ‘नटराज’ थीम पर सजेगा डांस फेस्टिवल

 जांच जारी

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इंदौर में लगातार सामने आ रहे तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग के मामलों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और नशे में वाहन चलाने से बचें, ताकि ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here