HomeMadhya PradeshRishi Panchami : बुरहानपुर में 400 साल पुरानी परंपरा: ऋषी पंचमी पर...

Rishi Panchami : बुरहानपुर में 400 साल पुरानी परंपरा: ऋषी पंचमी पर नाग देवता की विशेष पूजा…

Date:

Related stories

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की भव्य भस्म आरती, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

Rishi Panchami : बुरहानपुर, मध्य प्रदेश: बुरहानपुर जिले में ऋषी पंचमी का त्यौहार एक अनोखी परंपरा के साथ मनाया जाता है, जिसे ‘अडबाल पंचमी’ भी कहा जाता है। इस दिन हजारों भक्त उखड गाँव में स्थित नाग देवता के एक प्राचीन देवालय में पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। यह परंपरा करीब 400 साल पुरानी है और आज भी उतनी ही श्रद्धा के साथ निभाई जाती है।

Rishi Panchami : उतावली नदी पार कर पहुंचते हैं भक्त

बुरहानपुर से 7 किलोमीटर दूर, उतावली नदी के पार उखड गाँव में, चतुर्थी की रात और पंचमी की शुरुआत होते ही भक्त निकल पड़ते हैं। वे उबड़-खाबड़ और जंगली रास्तों से नंगे पैर होते हुए नाग देवता के देवालय तक पहुंचते हैं।

नाग देवता की बांबी और अनोखा प्रसाद

इस देवालय में दो विशाल नाग देवता की बांबियां (मिट्टी के टीले) हैं, जहाँ भक्त पूजा करते हैं और मन्नतें मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर वे यहाँ नाग देवता का जोड़ा चढ़ाते हैं और चांदी का छत्र अर्पित करते हैं।

यहाँ का प्रसाद भी बेहद खास है। मैदे और घी से बनी पूरियां एक विशेष प्रकार के बांस के खाँचे पर टांगकर चढ़ाई जाती हैं। कहा जाता है कि यह दुनिया का एकमात्र स्थान है जहाँ इस तरह का प्रसाद चढ़ाया जाता है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here