Reva Crime news: कांग्रेस आदिवासी नेता की धारदार हथियार से हत्या, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Reva Crime news:

Reva Crime news: रीवा: रीवा में कांग्रेस आदिवासी नेता की धारदार हथियार से हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों और कांग्रेस नेता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने कांग्रेस नेता को चाकुओं से गोद कर हत्या कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें तीनों आरोपियों की पहचान हुई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।

Reva Crime news: घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति विहार कालोनी की है, जहां पर मंगलवार की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच आरोपियों और आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित कोल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कांग्रेस नेता के साथ मारपीट करते हुए, उनके ऊपर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिसमे वो बुरी तरह घायल हो गए।

Reva Crime news: घायल अवस्था में कांग्रेस नेता को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस अधीक्षक गुरुकरन सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ में तीनों आरोपियों की पहचान हुई। जिसके बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को कस्टडी में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है, आरोपियों में लकी दाहिया, मोनू दाहिया और अंकित शामिल है, तीनों आरोपियों को पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *