Wednesday, September 2, 2026
Home Madhya Pradesh Indore इंदौर में चलती कार में लगी आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,...

इंदौर में चलती कार में लगी आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा परिवार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रोड स्थित रेडिसन चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई।

परिवार सुरक्षित बाहर निकला

कार में एक दंपति, एक बुजुर्ग महिला और करीब 3 साल की बच्ची सवार थी। आग लगते ही सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

राहगीरों और टैंकर चालक की मदद

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों और एक टैंकर चालक ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में मदद की। उनकी सूझबूझ से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
Read more : M.P Crime : रीवा में दिनदहाड़े वारदात! ऑटो चालक 20 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here