Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Crime : हिंदू युवती से अश्लील हरकत और धमकी का आरोपी...

Indore Crime : हिंदू युवती से अश्लील हरकत और धमकी का आरोपी सलमान अजीज खान गिरफ्तार

0
190
Indore Crime
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर: इंदौर शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक हिंदू युवती से अश्लील हरकतें करने और धमकाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी सलमान अजीज खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्थर मुंडला, तेजाजी नगर क्षेत्र का निवासी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले कुछ समय से उसका पीछा कर रहा था और लगातार उसे परेशान कर रहा था। आरोप है कि सलमान ने कई बार अश्लील इशारे किए और जबरन बातचीत करने की कोशिश की। युवती ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकाया और जातिगत अपमानजनक टिप्पणी भी की।

Indore Crime : इस मामले की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय हुए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। द्वारकापुरी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी सलमान अजीज खान के खिलाफ छेड़छाड़, पीछा करना, धमकी देना और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एट्रोसिटी एक्ट) की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Indore Crime : पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान करने का भी प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। इस मामले ने क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है, जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं।

 

READ MORE:Indore Crime : इंदौर में मानवता के सौदागरों का पर्दाफाश: मासूम बच्चों को बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here