M.P Crime : रीवा में दिनदहाड़े वारदात! ऑटो चालक 20 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रीवा शहर के व्यस्त सिरमौर चौराहे पर शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक ऑटो चालक महिलाओं का ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए गहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

बच्चे को बचाने में छूटा बैग

जानकारी के मुताबिक, सिंपी सिंह अपनी बहन सुमन सिंह के साथ ऑटो में सवार होकर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही ऑटो सिरमौर चौराहे पर पहुंचा, उनका छोटा बच्चा अचानक वाहन से उतरकर भागने लगा। बच्चे को बचाने के लिए दोनों महिलाएं उसके पीछे दौड़ीं, इसी दौरान उनका बैग ऑटो में ही रह गया।

मौका देखकर फरार हुआ चालक

महिलाओं के उतरते ही ऑटो चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन समेत फरार हो गया। महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन भीड़ कुछ समझ पाती उससे पहले आरोपी भागने में सफल रहा।
Read more : होर्मुज खुलने और अमेरिकी फैसले से भारत के लिए डबल खुशखबरी! जानें पूरा माजरा

पुलिस पर लगाए गए आरोप

घटना के बाद पीड़ित महिलाएं रात करीब 8 बजे सिविल लाइंस थाने पहुंचीं। उनका आरोप है कि पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें खुद की गलती से बैग छूटने का आवेदन देने को कहा और थाने से वापस भेज दिया।

जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

इस घटना ने न सिर्फ शहर की सुरक्षा व्यवस्था बल्कि पुलिस के रवैये पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आरोपी को कब तक पकड़ पाती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *