Kapil Sharma : कपिल शर्मा के कैफे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमले का वीडियो आया सामने

Sanjay Sahu
Kapil Sharma

Kapil Sharma : नई दिल्ली। कनाडा के सरे शहर में स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के “Kap’s Cafe” पर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस हमले का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया कि एक हमलावर ने कार से पिस्टल निकालकर कैफे पर करीब 10 से 12 राउंड फायर किए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Kapil Sharma : इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है, जो NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ बताया जाता है। सूत्रों के अनुसार, लड्डी ने हमले का कारण कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान को बताया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कपिल शर्मा का कैफे इस हमले का सीधा निशाना था या फिर यह केवल एक धमकी देने की कोशिश थी।

Kapil Sharma : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर कार में आए थे और कैफे के पास आकर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। कपिल शर्मा ने हाल ही में इस कैफे का उद्घाटन किया था और यह उनका पहला इंटरनेशनल रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट माना जा रहा है। घटना के बाद कनाडा की स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है।

यह घटना उस समय हुई है जब कपिल शर्मा का नया शो ‘द कपिल शर्मा शो सीज़न 3’ नेटफ्लिक्स पर 21 जून को लॉन्च हुआ है। इस हमले के बाद कनाडा में बसे भारतीय समुदाय में भी चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *