Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Pardesipura Road Collapse: इंदौर के परदेसीपुरा गली नंबर-3 में फिर धंसी सड़क,...

Pardesipura Road Collapse: इंदौर के परदेसीपुरा गली नंबर-3 में फिर धंसी सड़क, बार-बार गड्ढे का भराव करने से स्थानीय रहवासियों में आक्रोश

इंदौर। Nishaanebaz.com-Indore Pardesipura Road Cave-in: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुनियादी और सिविल इंजीनियरिंग के काम एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। शहर के परदेसीपुरा गली नंबर-3 में एक बार फिर सड़क धंसने का गंभीर मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इसी स्थान पर पहले भी दो बार सड़क धंस चुकी है, लेकिन हर बार जिम्मेदार विभागों द्वारा केवल गड्ढे में मिट्टी या सामग्री भरकर खानापूर्ति कर दी गई और मामले को खत्म मान लिया गया। अब एक बार फिर बड़ा गड्ढा सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

मौके पर सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास एक बड़ा गड्ढा साफ नजर आया, जिसे फिलहाल मिट्टी और मलबे से भर दिया गया है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि यहां बार-बार सड़क धंसने की शिकायतें पहले भी कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई भी स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि सड़क के नीचे से गुजर रही करीब 6 इंच की नर्मदा पाइपलाइन में लीकेज हो गया है, जिसके चलते लगातार पानी बह रहा है। इसके साथ ही पर्सनल पाइपलाइन के डैमेज होने और ड्रेनेज लाइन व चेंबर के आसपास भी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं।

Read More : SC on Riverbed Mining: नदियों से अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, संपूर्ण नदी तंत्र पर पड़ रहे विनाशकारी प्रभाव को रोकने का दिया निर्देश

स्थानीय लोगों का मानना है कि गनीमत यह रही कि सड़क धंसने के इस ताजा मामले के बाद नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज समय रहते सामने आ गया, अन्यथा भूमिगत रूप से बह रहे हजारों लीटर पानी और खोखली हो रही जमीन का पता लगाना बेहद मुश्किल होता। इंदौर शहर में इससे पहले पंडरीनाथ, जूनी इंदौर और विजय नगर जैसे इलाकों में भी सड़क धंसने की ऐसी ही घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आए दिन सामने आ रही इन घटनाओं के बाद अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि शहर में बार-बार सड़क धंसने की इस समस्या का आखिर स्थायी और पुख्ता समाधान कब किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here