Indore Crime : इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या के बाद हंगामा, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Sanjay Sahu

Indore Crime : इंदौर : इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में रविवार को युवक को चाकू मारकर की गई हत्या के विरोध में मृतक के परिजनों और क्षेत्र के रहवासियों ने गौरी नगर चौराहे पर मृतक का शव रखकर चक्काजाम कर दिया, और आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग की, क्षेत्र के विधायक ने भी मोबाइल पर प्रदर्शन खत्म करने की समझाइश दी लेकिन रहवासी नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे।

Indore Crime : दरअसल इंदौर के गौरीनगर निवासी सुरेंद्र साहू की रविवार को छह लोगों के चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सुरेंद्र अपने साले की शादी के एनिवर्सरी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आठ साल के बेटे के साथ घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बाइक खड़ी करने के दौरान स्टेंड लगाने को लेकर उसका क्षेत्र के ही युवकों से विवाद हो गया। जिसके बाद तीन लड़कों ने सुरेंद्र पर हमला कर दिया, जिसके बाद सुरेंद अपनी जान बचाने के लिए भागा लेकिन आगे हमलावरों के तीन साथी और मिल गए जिन्होंने उस पर फिर से घेरकर हमला कर दिया, इस दौरान चाकू से गहरा घाव होने और अत्यधिक खून बहने से सुरेंद्र की मौत हो गई जबकि उसका आठ साल का बेटा बचाने की गुहार लगाता रहा।

 

Indore Crime : सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद सुरेंद्र के परिजन और क्षेत्र के रहवासियों ने आम वाला चौराहे पर सुरेंद्र का शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने दोनों और की सड़क को जाम कर दिया जिससे लम्बा जाम लग गया। सूचना मिलते ही हीरा नगर थाना टी आई क्षेत्रीय एसीपी और एडिशनल डीसीपी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन आरोपियों को फांसी दिए जाने और बच्चों की शिक्षा जारी रखने की मांग पर अड़े रहे।

Indore Crime : क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला ने भी प्रदर्शनकारियों से चक्काजाम खत्म करने के लिए फोन पर बात की लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार एडिशनल डीसीपी के द्वारा दी गई समझाईश के बाद चक्काजाम खत्म हुआ। प्रत्यक्षदर्शी मृतक के आठ साल के बेटे ने पूरी घटना की जानकारी दी और बताया कि मात्र बाइक खड़ी करने को लेकर सभी लोगों ने मिलकर उसके पिता पर पहले चाकू और फिर पत्थरों से हमला कर दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। वहीं मृतक के भाई दिनेश साहू ने परिवार के पालन पोषण को लेकर कहा कि परिवार की जिम्मेदारी अब उनके ऊपर आ गई है ऐसे में वे आठ लोगों का परिवार कैसे चलाएंगे?

Indore Crime : वही इस पूरे घटनाक्रम में क्षेत्रीय एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि चाकू बाजी की घटना में सुरेंद्र साहू की मौत के बाद पुलिस ने त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है अन्य तीन बदमाशों की तलाश जारी है, पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। हालांकि कुछ आरोपियों को नाबालिग बताया जा रहा है जिनकी उम्र की जांच करवाने के बाद सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *