Indore Crime: 69 पेटी शराब, कई बड़े ब्रांड और एक घर… छापे के बाद सामने आया बड़ा खेल

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime: इंदौर: इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सांवेर के बड़ोदिया खान में आबकारी टीम ने एक घर पर दबिश देकर 69 पेटी अवैध शराब जब्त की है। वहीं पिछले 15 दिनों से चल रहे अभियान में अब तक 2 हजार से ज्यादा शराब की पेटियां बरामद की जा चुकी हैं।

Indore Crime: कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश के बाद अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने सांवेर के ग्राम बड़ोदिया खान में कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी की टीम ने जितेंद्र पिता रामेश्वर सोलंकी के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान 69 पेटी और 651 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसमें 18 पेटी देशी शराब, 10 पेटी बीयर और 41 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है। अंग्रेजी शराब में Blenders Pride, Valentine, Black & White, All Season और Smirnoff जैसे ब्रांड की शराब मिली है।

Indore Crime: आबकारी विभाग के पिछले 15 दिनों से जारी अभियान में अब तक 2 हजार से ज्यादा शराब की पेटियां जब्त की जा चुकी हैं। कार्रवाई के दौरान विभाग को यह जानकारी भी मिली है कि हरियाणा और चंडीगढ़ से मध्य प्रदेश में अवैध शराब की सप्लाई किए जाने की आशंका है, जिसके बाद अब सप्लाई नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। आबकारी विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि बाहर से आने वाली शराब इंदौर और आसपास के इलाकों तक किस नेटवर्क के जरिए पहुंच रही है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *