Bhopal News : विजय शाह की नेम प्लेट पर कालिख पोतने वालों पर एफआईआर…

Parivesh

भोपाल। Bhopal News : वन मंत्री विजय शाह के बंगले पर नेम प्लेट में कालिख पोतने के मामले में श्यामला हिल्स पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला, मुजाहिद सिद्दीकी, बिजेंद्र शुक्ला सहित चार लोगों को नामजद किया है। सभी पर संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।

मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए बयान के विरोध में उनके सरकारी आवास के बाहर नेम प्लेट पर कालीख पोती। यह विरोध कांग्रेस द्वारा देश की महिला अधिकारियों के सम्मान में किया गया था।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अव्यवस्था फैलाने के आरोप में की गई है। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्यवाही को राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई बताया है और कहा है कि वे मंत्री के अपमानजनक बयान पर माफी की मांग पर अडिग हैं।

मंत्री विजय शाह की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *