Indore Breaking : कांग्रेस ने कर्नल सोफिया कुरैशी व्योमिका सिंह के पोस्टर पर किया दुग्ध अभिषेक…..देखें वीडियो

Parivesh

इंदौर। Indore Breaking : मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के हालिया बयान को लेकर सियासी घमासान गहराता जा रहा है। कांग्रेस ने मंत्री के बयान को “निम्न स्तरीय और अपमानजनक” करार देते हुए रविवार को इंदौर के रीगल चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक कर मंत्री के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुमिका सिंह के पोस्टर पर भी दुग्ध अभिषेक किया और कहा कि ये महिलाएं देश का गौरव हैं, और मंत्री का बयान उनकी वीरता का अपमान है।

इस मौके पर कांग्रेस ने “विजय शाह इस्तीफा दो” लिखे पोस्टर लगाए और तत्काल इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार इस बयान पर चुप रही तो यह महिलाओं के सम्मान के खिलाफ खड़ा होना माना जाएगा।

मंत्री विजय शाह की ओर से अब तक कोई सफाई या माफ़ी नहीं आई है। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस के इस विरोध को राजनीतिक ड्रामा बताया है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *