Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P Crime : भोपाल का ड्रग्स तस्कर अबान शकील इंदौर में गिरफ्तार,...

M.P Crime : भोपाल का ड्रग्स तस्कर अबान शकील इंदौर में गिरफ्तार, बड़े खुलासों की संभावना

भोपाल/इंदौर: इंदौर पुलिस ने अबान शकील नामक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेंट माइकल स्कूल का प्रिंसिपल भी बताया जा रहा है। आरोप है कि अबान शकील इंदौर शहर में एम.डी ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था।

थार गाड़ी में तस्करी करते थे ड्रग्स

पुलिस ने बताया कि अबान शकील अपनी महिंद्रा थार कार से अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार करता था। छापेमारी के दौरान उसके कब्जे से 5.15 ग्राम MD ड्रग्स और गाड़ी जब्त की गई।

Read More : इंदौर : विधायक गोलू शुक्ला की बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, भीड़ ने लगाई बस में आग

पूछताछ में खुलासों की उम्मीद

पुलिस अबान शकील से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस की कार्रवाई और भविष्य की योजना

इंदौर पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से शहर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने आश्वस्त किया कि आरोपी के सहयोगियों और सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए जांच जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here