Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Traffic Rules Violation : इंदौर में रईसजादे की हेकड़ी निकली: बिना नंबर...

Traffic Rules Violation : इंदौर में रईसजादे की हेकड़ी निकली: बिना नंबर की ‘ब्लैक फिल्म’ कार में भर रहा था फर्राटा, पुलिस ने सरेराह पकड़वाए कान

Traffic Rules Violation : इंदौर (अन्नपूर्णा): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना एक युवक को बेहद महंगा साबित हुआ। यहाँ रफ़्तार के साथ रसूख दिखाना युवक के आत्मसम्मान पर उस वक्त भारी पड़ा, जब पुलिस ने उसे सरेआम कान पकड़कर माफी मांगने पर मजबूर कर दिया।

पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। यहाँ पुलिस चेकिंग के दौरान एक युवक को रोका गया, जो अपनी कार की खिड़कियों पर काली फिल्म (Black Film) लगाकर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा रहा था। जब पुलिस ने कार की जांच की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लग्जरी कार पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। यह मोटर व्हीकल एक्ट और सुरक्षा नियमों का सीधा उल्लंघन था।

पुलिस ने मौके पर ही सख्त रुख अख्तियार किया। तत्काल कार से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई और युवक पर भारी चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई यहीं नहीं रुकी; नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले युवक का रौब उतारने के लिए पुलिस ने उसे सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर माफी मंगवाई। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग पुलिस की एक प्रभावी ‘नसीहत’ मान रहे हैं।

इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि शहर की सड़कों पर हुड़दंग और नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की सख्त कार्रवाई का उद्देश्य अन्य वाहन चालकों को यह संदेश देना है कि कानून सबके लिए बराबर है और सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों का हश्र भी ऐसा ही होगा।

“मामले की गंभीरता और पुलिस की अगली रणनीति पर क्या कहते हैं एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया, आइए सुनते हैं…”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here